मधेपुरा: मधेपुरा के विभिन्न जगहों से एक शराब तस्कर और 7 शराबी गिरफ्तार
मधेपुरा के विभिन्न जगहों से एक शराब तस्कर व 7 शराबी को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि मद्यनिषेध मधेपुरा के द्वारा अरार थाना क्षेत्र के अरार घाट के पास छापामारी कर एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल बीआर 43एसी 3255 सहित 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर एवं दिलखुश कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया.