मधेपुरा: भर्राही थाना पुलिस ने यादव नगर गांव में छापामारी कर फरार वारंटी राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया
भर्राही थाना के पुलिस पदाधिकारी विजय पासवान जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर यादव नगर गांव में छापामारी कर फरार वारंटी राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में राजेश शर्मा को पेश किया।