मधेपुरा: मिठाई में सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर से अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों की लूट की
मिठाई में सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर से अपराधी ने हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट लिया. सदर थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ पवन कुमार सदर अस्पताल से अपने घर सहरसा जा रहे थे. मिठाई के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बोला की पीछे एक व्यक्ति की दुर्घटना कर के भागे हो पहले उसका इलाज करवाओ और वो उनके साथ गाड़ी में बैठ गया.