शाजापुर: दुपाड़ा रोड पर कतवारिया के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में कार असंतुलित होकर पलटी, कार में सवार महिला हुई घायल
दुपाड़ा रोड पर शुक्रवार देर शाम कतवारिया के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में एक कार असंतुलित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार में डॉ रामदयाल मेघवाल और उनकी पत्नी और बच्चा सवार थे जो आगर की ओर जा रहे थे ।दुर्घटना में डॉक्टर मेघवाल की पत्नी घायल हो गई जिनका जिला अस्पताल मे उपचार जारी है।