हरिद्वार: सूखी नदी में आए उफान में बही आठवीं कार भी प्रशासन ने ढूंढी, विष्णु घाट पे एसडीएम के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान पूरा
काफी मशक्कत के बाद सूखी नदी के उफान में बही सभी 8 कार जिला प्रशासन ने गंगा से बरामद कर ली हैं। एसडीएम सदर अजयवीर सिंह ने विष्णु घाट पर तीन दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि कार गंगा के अंदर मिट्टी में दबी हुई मिली। उन्होंने कहा कि तमाम विभागों के सहयोग से यह अभियान पूरा हुआ और भविष्य में सभी अपनी कार सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें।