हरिद्वार: पति के साथ मिलकर महिला ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, सिडकुल पुलिस ने दोनों को चंद्राचार्य चौक से किया गिरफ्तार
16 जून को रावली महदूद में किराए के मकान में यूपी के पीलीभीत निवासी युवक लक्ष्मण का शव बरामद हुआ था, मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस को मृतक लक्ष्मण के साथ रह रही प्रेमिका फरार मिली। पुलिस ने झारखंड भागने की फिराक में छिपे आरोपी पति पत्नी को पकड़ा है। SSP के अनुसार महिला ने शराब में जहर देकर लक्ष्मण की हत्या कर दी थी क्योंकि प्रेमी महिला को पीटता था।