हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नए कानूनों के तहत पहला मुकदमा दर्ज करने का बनाया रिकॉर्ड, 8 घंटे में आरोपी भी किए गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। आज पूरे उत्तराखंड में सबसे पहले ज्वालापुर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को 8 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने रविदास घाट पर एक यात्री से चाकू के बल पर लूटपाट की थी। पुलिस ने लूटा माल भी बरामद कर लिया है।