मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने अपहरण, मारपीट और वारंटी मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया
टेहटा थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट और एनबीडब्ल्यू वारंटी मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष गुफरान अली के अनुसार सेरथुआ गांव के कई आरोपी और कोहरा गांव के फरार वारंटी पकड़े गए। सभी से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि आगी की प्रक्रिया शनिवार रात्रि करीब 8 बजे तक जारी रही।