झांसी: मुख्यमंत्री योगी का झाँसी दौरा गुरुवार को, डीएम और एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झाँसी दौरा गुरुवार, 9 अक्टूबर को प्रस्तावित है। उनके आगमन से पहले, जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने बुधवार को स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।