झांसी: चिरगांव थाना क्षेत्र की मूक-बधिर महिला ने अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2025 चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक मूक-बधिर महिला ने गाँव के एक दबंग युवक पर अश्लील हरकत और अनैतिक कार्य करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें उसने विस्तार से घटना की जानकारी दी।