महोबा: महोबा के डहर्रा में पेट्रोल पंप के पीछे अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 महोबा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में डहर्रा पेट्रोल पम्प के पीछे खेतों में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में था और एक हाथ जंगली जानवरों द्वारा खाया जा चुका था। मौके पर मृतक की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त नहीं की। जांच की जा रही है।