दमोह: बरा में पुरानी रंजिश में युवक की मारपीट के बाद संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
Damoh, Damoh | Apr 21, 2026 दमोह सागर जिले के बंडा थाना के बरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की मौत पर हत्या का आरोप लगा है। पप्पू रजक (45) को गंभीर हालत में परिजन रात 1 बजे दमोह जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चौका गांव के युवक ने लात-घूंसों से मारपीट की थी। पुलिस ने शव मर्चुरी में रखवाकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जांच जारी है।