भीलवाड़ा: नगर निगम की टीम ने पुलिस लाइन क्षेत्र में पांच अनुपयोगी जर्जर क्योस्क को किया जमींदोज
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अतिक्रमण मुक्त सड़क मार्ग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के समीप लंबे समय से निगम द्वारा निर्मित पांच अनुपयोगी क्योस्क जर्जर अवस्था में थे जिन्हें निगम के दस्ते ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।