शिकोहाबाद: शंभू नगर में दो दिन पूर्व घर आए युवक की मौत, परिजनों ने जताई कुछ खिलाने की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र शंभू नगर निवासी 21 वर्षीय सुनील पुत्र मुन्नालाल ट्रक चलाता था। परिजनों के मुताबिक दो दिन पूर्व आगरा ट्रक से घर भेजा गया था बताया गया तबियत खराब है घर आने पर बोलने की स्थिति में नहीं था इलाज कराया इस दौरान उसकी बुधवार तड़के चार बजे करीबन मौत हो गई। परिजनों का कहना था उन्हें अंदेशा है कुछ खिला दिया गया है। इसलिये पुलिस को सूचना दी।