चाकसू: फागी में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज की अदा,पूर्व मंत्री ने ईदगाह पर पहुंच कर दी बधाई,
Chaksu, Jaipur | Apr 12, 2024 फागी कस्बे में गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान एक दूसरे के गले मिलने के बाद ईद के पर्व की शुभकामनाएं दी । ईदगाह स्थल पर पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर भी पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद के पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा पूर्व मंत्री का स्वागत भी किया गया।