चाकसू: जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने दूदू के सूरजपुरा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश,
Chaksu, Jaipur | Apr 4, 2024 जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने गुरुवार को दूदू क्षेत्र के सूरजपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ढाका ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए अस्पताल इंचार्ज को निर्देशित किया। इस दौरान दवा वितरण काउंटर,लेबर रूम और आईपीडी,ओपीडी सेवाओं को भी चेक किया। इस दौरान ड्यूटी रजिस्टर को भी चेक किया गया।