चाकसू: दूदू जिले में ईद उल फितर की नमाज कल की जाएगी अदा,जिले में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाएगा त्यौहार,
Chaksu, Jaipur | Apr 10, 2024 दूदू जिले में ईद उल फितर की नमाज कल गुरुवार को दूदू जिला मुख्यालय के ईदगाह मस्जिद में अदा की जाएगी। बुधवार शाम को ईद का चांद दिखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है । दूदू जमा मस्जिद के पेश इमाम नौशाद आलम द्वारा गुरुवार को सवेरे दूदू के ईदगाह पर नमाज अदा करवाई जाएगी। इसके बाद महिलाएं घरों में मिठाइयों सहित अन्य पकवान तैयार करेगी।