चाकसू: दूदू नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 में एचटी लाइन के ढीले तारों से लोग परेशान, विद्युत निगम अधिकारियों को भेजा पत्र
Chaksu, Jaipur | Apr 9, 2024 दूदू नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में हाई टेंशन लाइट के ढीले तारों से लोग परेशान है। ढीले तारों को सही करवाने को लेकर लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान के ऊपर से गुजर रहे ढीले तार से दिन हादसों को न्योता दे रहे है। जिसको लेकर विद्युत निगम अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है।