चाकसू: दूदू जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने अवैध खनन को रोकने को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की ली बैठक
Chaksu, Jaipur | Apr 9, 2024 दूदू जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने अवैध खनन रोकने को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा सहित खनिज विभाग के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले में अवैध खनन और अवैध बजरी परिवहन को रोकने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।