बहोरीबंद: लोन चुकाने के बाद भी वसूली का आरोप, महिलाओं ने बहोरीबंद थाने में फाइनेंस कंपनी की शिकायत की
कटनी जिले के बहोरीबंद में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी पर लोन चुकाने के बाद भी दोबारा राशि मांगने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण महिलाओं ने बहोरीबंद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है महिलाओं ने कंपनी कर्मचारियों पर खातों में होल्ड लगवाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।