महाराजपुर थाने की पुलिस ने शातिर अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने जानकारी दी कि अभियुक्त अमित यादव को बिरहानपुर से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।