नरवल: महाराजपुर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराजपुर थाने की पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि अभियुक्त शिवम यादव को मुखबिर की सटीक सूचना पर अलौलापुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है और अन्य आवश्यक विधक कार्रवाई की जा रही है।