नरवल: महाराजपुर में घर का ताला तोड़ नकदी और जेवर हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।पीड़िता सुलेखा ने जानकारी दी की चोरों ने उसके घर में रखे सोने के जेवर और लगभग 20000 रुपए की नगदी चुरा ली है। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई है।थाना प्रभारी ने बताया घटना की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।