नरवल: सलेमपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मवेशी गंभीर रूप से हुआ घायल, पशु चिकित्सा अधिकारी को दी गई सूचना
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ मवेशी के उपचार के लिए पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि, मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मवेशी को अस्पताल के लिए रेफर किया है।