मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 2 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर मंगलवार को भेजा जेल, 1 आरोपी है हिस्ट्रीशीटर
प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहगंज पश्चिमी एवं थाने की टीम के द्वारा सोमवार की रात्रि करीब 11:53 पर दन्ने अंसारी पुत्र छोटे अंसारी एवं सादिक पुत्र दन्ने अंसारी निवासी ग्राम अगरास को सोमवार को अगरास तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दन्ने अंसारी हिस्ट्रीशीटर है।दोनों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।