स्याना: कोतवाली परिसर में कावड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर पुलिस ने डीजे संचालकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Siyana, Bulandshahr | Jul 27, 2026
कोतवाली परिसर में कावड़ यात्रा पर डीजे को लेकर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए सोमवार को कोतवाली परिसर में एसएसआई मुनेंद्र कुमार द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। एसएसआई ने बैठक में मौजूद डीजे संचालकों को डीजे की हाइट व साउंड आदि को लेकर दिशा निर्देश दिए।