जहानाबाद: जहानाबाद के सलेमपुर गांव में वट सावित्री पूजा में भंवरों का हमला, 20-25 लोग घायल
जहानाबाद के हलसगंज प्रखंड के सलेमपुर गांव में वट सावित्री पूजा के दौरान भंवरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया जिसमें वहां मौजूद महिलाएं, पुरुषों बच्चों समेत करीब 20-25 लोग घायल हो गए सभी घायलों को हलसगंज स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से कुछ लोगों को बेहतर उपचार हेतु अन्य स्वास्थ केंद्रों में भी लाया गया जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।