शिवपुरी नगर: झिरी में सरकारी फाइलों का 'जादू': 50 साल पुराना रिकॉर्ड बदला, मंदिर के पुजारी की 30 बीघा जमीन पर दबंगों का कब्ज़ा!
शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरी से राजस्व विभाग की मिलीभगत और भू-माफियाओं के गठजोड़ का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यहां एक पीड़ित पुजारी की करीब 30 बीघा कृषि भूमि को, जो पिछले 50 सालों से उनके नाम दर्ज थी,वर्ष 2022 के बाद अचानक सरकारी दस्तावेजों में 'जादू' हो गया