नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में भू माफिया के द्वारा किए गए सड़क पर अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया। इसकी जानकारी सदर एसडीओ अनिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल व नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।