दुर्ग: सोमवार को तेज बारिश के कारण सुपेला घड़ी चौक के नजदीक नाले के बहाव में बहने से व्यक्ति की मौत हो गई,जांच में जुटी पुलिस
सोमवार को तेज बारिश के कारण सुपेला घड़ी चौक के नजदीक नाले के बहाव में बहने से व्यक्ति की मौत हो गई,मिली जानकारी के अनुसार सुपेला घड़ी चौक के नजदीक नाले में सोमवार को तेज बारिश के कारण उफान आ गया।देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया।भारी बारिश के बाद भी लोग निकल रहे थे।इस दौरान एक व्यक्ति गहरे नाले में समा गया और तेज बहाव में बह गया।