स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित
अपर कलेक्टर श्री मिश्रा ने ली परेड की सलामी
कटनी 13 - स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस को आयोजित होने वाले परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन आज गुरुवार को झिंझरी स्थित पुलिस ग्राउंड में किया गया। इस रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ख़ासतौर पर मौजूद रहे।
सशस्त्र बल ने हर्ष फायर किया। उसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी स्काउट एवं गाइड के दलों ने परेड कर अतिथि को सलामी दी। अधिकारियों ने परेड के बाद दल प्रमुखों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान द�
92 views | Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026