शिवहर: श्यामपुर भटहां पंचायत में आग से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक
श्यामपुर भटहां पंचायत में आग से बचाव को लेकर आज ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि अक्सर मार्च से लेकर मई तक अगलगी की घटना में वृद्धि देखी जाती है. इससे रोकथाम को लेकर डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आज श्यामपुर भटहां पंचायत में प्रत्येक व्यक्तियों को आग से बचाव को लेकर जागरूक की गई है।