धौलपुर: अपने साथी युवक की हत्या मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
करीब 3 साल ढाई माह पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला 29 मई 2022 का कोतवाली थाना क्षेत्र धौलपुर का है। जहां मेडिकल कॉलेज धौलपुर के निर्माणाधीन भवन में एक मजदूर युवक की हत्या की गई थी। मामले में मंडलपाड़ा थाना तीलियाचार जिला मालदा पश्चिम बंगाल निवासी इब्राहिम शेख पुत्र शमसुद्दीन शेख जो कि एक सुपरवाइजर के रूप मे