धौलपुर: सागर पाड़ा पुलिस चौकी के पास बॉर्डर पर खड़े डंपर से टकराया कंटेनर, ड्राइवर की हुई मौत
दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर जिले से सटे मध्य प्रदेश बॉर्डर पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर में सवार ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। घायल ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे मोरोली निवासी नीलू घुरैया और जेल रोड निवासी कृष्णा कंसाना ने बताया क