धौलपुर: किसानों के साथ खुलेआम हो रही ठगी, डीएपी वितरण में गड़बड़झाला: रसीद में दो कट्टे, हाथ में एक
जिले में किसानों के साथ खाद वितरण के नाम पर खुलेआम धोखाधड़ी सामने आ रही है। किसानों से डाई (डीएपी) के दो कट्टों के लिए 2700 रुपये की वसूली की जा रही है, लेकिन उन्हें वास्तविक रूप से केवल एक ही कट्टा दिया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कम्प्यूटर से दो कट्टों की रसीद जारी की जा रही है और कई किसानों के मोबाइल पर भी दो कट्टों का मैसेज प्राप्त हुआ है। यह गड़ब