जगदलपुर: जगदलपुर में अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन टेस्टिंग से जगह-जगह बने पानी के फव्वारे, महापौर बोले- जल्द शुरू होगी सप्लाई
जगदलपुर शहर में अमृत मिशन योजना को धरातल पर उतारने का कार्य जारी है। पिछले शासन के कार्यकाल की बिछाई गई पाइपलाइनों की वर्तमान में टेस्टिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार दोपहर 3 बजे लाल चर्च के पास, स्व महेंद्र कर्मा बंगला, पुराना बस स्टैंड के पास के बड़े बड़े पानी के फव्वारे फूट पड़े ।