कानपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कानपुर के व्यापारियों ने घंटाघर में जोरदार प्रदर्शन किया
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कानपुर के व्यापारियों ने बुधवार 3:00 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा के पास सैकड़ों व्यापारी एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। कानपुर के शुभम द्विवेदी समेत 26 लोगों की आतंकी घटना में मौत हुई है।