कानपुर: जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में कानपुर के कारोबारी की मौत, दो महीने पहले हुई थी उसकी शादी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुभम की फरवरी में शादी हुई थी।वह पत्नी और परिवार के 11 सदस्यों के साथ घूमने गए थे हमला मंगलवार दोपहर 2:15 पर हुआ।पत्नी ने परिवार वालों को फोन कर बताया कि आतंकियों ने पहले नाम पूछा फिर सर पर गोली मारकर हत्या कर दी।