कर्वी: चित्रकूट में 29वीं प्रयागराज जोन फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
चित्रकूट के सोनेपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार शाम7 बजे समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आठ जिलों की महिला और पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया।