Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh

#Live.. पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी की भरतपुर में प्रेस वार्ता..

Bharatpur, Bharatpur | Aug 4, 2026

MORE NEWS

#सांप_देख_लोगों_के_उड़े_होश..
भरतपुर। बयाना तहसील के गांव भगोरी स्थित एक मकान में अचानक विशालकाय सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर केशव देव को दी। सूचना मिलते ही केशव देव ने मौके पर पहुंचकर एक विशाल धामिन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे दूर जंगल में छोड़ दिया। स्नेक कैचर केशव देव ने लोगों को आश्वस्त करते हुए बताया कि धामिन गैर-जहरीला सांप होता है, जो काटता नहीं है और इंसानों के लिए हानिकारक नहीं है।

#सांप_देख_लोगों_के_उड़े_होश.. भरतपुर। बयाना तहसील के गांव भगोरी स्थित एक मकान में अचानक विशालकाय सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर केशव देव को दी। सूचना मिलते ही केशव देव ने मौके पर पहुंचकर एक विशाल धामिन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे दूर जंगल में छोड़ दिया। स्नेक कैचर केशव देव ने लोगों को आश्वस्त करते हुए बताया कि धामिन गैर-जहरीला सांप होता है, जो काटता नहीं है और इंसानों के लिए हानिकारक नहीं है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 4, 2026

#ऐसे_बनेंगे_क्या_हम_विश्वगुरु?
भरतपुर। डीग जिले की पहाड़ी तहसील के पीपलखेड़ा गांव से प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास की खोखली हकीकत को पूरी तरह उजागर करने वाली शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। गांव में एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद जब परिजन और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्हें कुदरत के कहर के साथ-साथ तंत्र की चरमराती व्यवस्था का सामना करना पड़ा। ​तेज बारिश के बीच श्मशान घाट पर पक्के शेड की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बारिश से चिता को बचाने के लिए तिरपाल और पन्नी का सहारा लिया गया। बेबस परिजनों और ग्रामीणों ने पानी से भीगती चिता और उठती लपटों के बीच तिरपाल तानकर जैसे-तैसे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। ​डिजिटल युग और गांव-गांव विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रशासन के मुंह पर यह घटना एक करारा तमाचा है। यह बेहद शर्मनाक और दुखद है कि इंसान को जीवनभर की जद्दोजहद के बाद मौत के बाद भी एक सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो पा रही है।

#ऐसे_बनेंगे_क्या_हम_विश्वगुरु? भरतपुर। डीग जिले की पहाड़ी तहसील के पीपलखेड़ा गांव से प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास की खोखली हकीकत को पूरी तरह उजागर करने वाली शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। गांव में एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद जब परिजन और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्हें कुदरत के कहर के साथ-साथ तंत्र की चरमराती व्यवस्था का सामना करना पड़ा। ​तेज बारिश के बीच श्मशान घाट पर पक्के शेड की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बारिश से चिता को बचाने के लिए तिरपाल और पन्नी का सहारा लिया गया। बेबस परिजनों और ग्रामीणों ने पानी से भीगती चिता और उठती लपटों के बीच तिरपाल तानकर जैसे-तैसे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। ​डिजिटल युग और गांव-गांव विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रशासन के मुंह पर यह घटना एक करारा तमाचा है। यह बेहद शर्मनाक और दुखद है कि इंसान को जीवनभर की जद्दोजहद के बाद मौत के बाद भी एक सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो पा रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 4, 2026

#अंधेरे_में_डूबा_रूपवास_का_विकास!
भरतपुर। रूपबास नगरपालिका की गंभीर अनदेखी के चलते शहर के रेलवे फाटक से लेकर थाने तक का मुख्य मार्ग काफी समय से घने अंधकार में डूबा हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन स्ट्रीट लाइटों के सालाना रखरखाव और मरम्मत के नाम पर हर साल करीब ₹5 लाख का मोटा बजट कागजों में ठिकाने लगा देता है, लेकिन धरातल पर मुख्य सड़कें अंधेरे में गुम हैं। मानसून के इस मौसम में अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है और चोरी-लूट जैसी आपराधिक घटनाओं के डर से शाम ढलते ही महिलाओं व बच्चों का पैदल निकलना तक दुश्वार हो चुका है। ​नागरिकों का सीधा आरोप है कि यह पूरी स्थिति ठेकेदार और पालिका प्रशासन की कथित मिलीभगत और सरकारी धन की खुली बंदरबांट का नतीजा है। आमजन ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू करवाने की मांग की है।

#अंधेरे_में_डूबा_रूपवास_का_विकास! भरतपुर। रूपबास नगरपालिका की गंभीर अनदेखी के चलते शहर के रेलवे फाटक से लेकर थाने तक का मुख्य मार्ग काफी समय से घने अंधकार में डूबा हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन स्ट्रीट लाइटों के सालाना रखरखाव और मरम्मत के नाम पर हर साल करीब ₹5 लाख का मोटा बजट कागजों में ठिकाने लगा देता है, लेकिन धरातल पर मुख्य सड़कें अंधेरे में गुम हैं। मानसून के इस मौसम में अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है और चोरी-लूट जैसी आपराधिक घटनाओं के डर से शाम ढलते ही महिलाओं व बच्चों का पैदल निकलना तक दुश्वार हो चुका है। ​नागरिकों का सीधा आरोप है कि यह पूरी स्थिति ठेकेदार और पालिका प्रशासन की कथित मिलीभगत और सरकारी धन की खुली बंदरबांट का नतीजा है। आमजन ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू करवाने की मांग की है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 4, 2026