देहरादून: देर रात भाजपा और कांग्रेस ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची की जारी, भाजपा के 78 और कांग्रेस के 48 प्रत्याशी घोषित
भाजपा और कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 39 पालिकाध्यक्ष और 39 ही नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का ऐलान किया। जबकि मेयर प्रत्याशियों की सूची पार्टी बाद में जारी करेगी। वहीं, कांग्रेस ने तीन मेयर समेत 48 प्रत्याशियों की सूची जारी की।