जहानाबाद: सरस्वती मोड़ पर सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, बेटा घायल, मायके से लौटते समय हुई दुर्घटना
जहानाबाद के काको सरस्वती मोड़ के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतका जहानाबाद के पिंजरा पंचायत के कुमारडीहा गांव की निवासी 35 वर्षीय सीता देवी हैं जो अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके काको फिरोजी में आयोजित शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी तभी उक्त स्थान पर बाईक के अनियंत्रित होने से वह और उनका पुत्र गंभीर घायल हो गए।