मुंगावली: मुंगावली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामला मुंगावली थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने अपने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।