सिरोही: एनडीपीएस एक्ट के 10 मामलों में जब्त 30 क्विंटल मादक पदार्थों का किया गया निस्तारण
Sirohi, Sirohi | Jun 5, 2026 जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के कुल 10 प्रकरणों में जब्त 30 क्विंटल 28 किलो 183 ग्राम मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया। जब्त मादक पदार्थों को पिंडवाड़ा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर नष्ट किया गया।