बहरोड़: बहरोड में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Behror, Alwar | Jun 1, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के मांढण कस्बे में सोमवार को दोपहर बारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।