रामगंजमण्डी: पीपल्दा स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने लगाया ताला, 29 अगस्त तक व्यवस्था सुधारने का मिला आश्वासन
रामगंजमंडी के पीपल्दा में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आ गया। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में लंबे समय से कई