नामकुम: नामकुम में सहकार भारती और भाकृअनुप के समन्वय से अभ्यास वर्ग का आयोजन
Namkum, Ranchi | Oct 5, 2025 नामकुम में सहकार भारती और भाकृअनुप के राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के समन्वय से रविवार दोपहर करीब तीन बजे अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग में झारखंड के 24 जिलों में से 17 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अभ्यास वर्ग में सहकार भारती के संस्थापक सदस्य और आरबीआई के डायरेक्टर सतीश मराठे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे।