नामकुम: नामकुम प्रखंड के सोदाग पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में सोहराई जतरा को लेकर हुई बैठक
Namkum, Ranchi | Oct 5, 2025 नामकुम प्रखंड स्थित सोदाग पंचायत में रविवार शाम करीब चार बजे मुखिया पतरस तिर्की के नेतृत्व में आगामी सोहराई जतरा को लेकर बैठक हुई। बैठक में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सोहराई जतरा समिति के सदस्यों ने बारी बारी से अपनी बात रखी और सोहराई जतरा के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेवारी दी गई।