पकड़ी दयाल: पकड़ीदयाल में डीएम सौरव जोरवाल ने मधुबन विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
पकड़ीदयाल में डीएम सौरव जोरवाल ने मधुबन विधानसभा के सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। एक एक कर सभी सेक्टर पदाधिकारियों से मधुबन विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में 30 सेक्टर पदाधिकारियों को बूथों पर मूलभूत सुविधाओ के बारे मे जानकारी ली।