हाथरस: क्रिकेट खेलने के विवाद में एक युवक को एक दर्जन दबंगों ने जमकर मारा, पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस के कस्बा हाथरस जंक्शन के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी एक युवक रोहित पुत्र वीरेंद्र के साथ क्रिकेट खेलने की विवाद को लेकर करीब एक दर्जन दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। युवक ने बताया क्रिकेट खेलने के विवाद मे एक दर्जन दबंगों ने मारपीट की है।